शपथ समारोह में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां, विजयनगर वेलफेयर सोसाइटी के नए पदाधिकारियों का गठन
अलवर। विजयनगर वेलफेयर सोसाइटी के नवीन पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भरत गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
समारोह में अध्यक्ष पद पर दुर्गा प्रसाद मेठी, मंत्री पद पर मोहन स्वरूप अग्रवाल, ऑडिटर पद पर गुड्डू सैनी, उपसचिव पद पर सुरेश चंद्र शर्मा तथा सूचना एवं प्रसारण पद पर सुरेश चंद्र गर्ग को शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार संरक्षक पद पर नवल किशोर गोयल, भारत भूषण रावत, नंदकिशोर गुप्ता एवं कैलाश जैन को जिम्मेदारी सौंपी गई। उपाध्यक्ष पद पर रवि अग्रवाल एवं परमानंद सिंगल को शपथ दिलाई गई।
सदस्य के रूप में सुभाष चंद्र अग्रवाल, सुरेंद्र कुमार सैनी, मनोज कुमार गुप्ता, प्रवीण विजय, राधेश्याम गुप्ता तथा मदन डागुर को भी पद की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम के अंत में भरत गुप्ता ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


