रानी लक्ष्मी बाई केंद्र के जरिए आत्मविश्वास बढ़ाने पर जोर, खैरथल छात्राओं को 24 दिन का विशेष प्रशिक्षण
खैरथल। राज्य सरकार की बजट घोषणा की अनुपालना में राजकीय महाविद्यालय खैरथल में सोमवार को ‘रानी लक्ष्मी बाई केंद्र’ की स्थापना की गई। इस केंद्र का उद्देश्य छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास में वृद्धि और आत्मरक्षा कौशलों को विकसित करना है।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीतू जेवरिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यवहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बन सकें।
उन्होंने बताया कि इस केंद्र के अंतर्गत छात्राओं को 24 कार्यदिवस का विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उनमें साहस, आत्मविश्वास और सुरक्षा के प्रति जागरूकता को मजबूत किया जाएगा।
इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ. महेश गोठवाल, डॉ. दीपक कुमार, साक्षी जैन, डॉ. राहुल वर्मा, राजवीर सिंह मीणा सहित स्टाफ सदस्य सौम्या बारेठ, प्रभुदयाल और विक्रम सिंह उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


