More
    Homeराजस्थानअलवरभाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा...

    भाजपा राज में पैसा विकास पर नहीं, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है : नेता प्रतिपक्ष जूली

    भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप, बिजली व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना

    अलवर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्यों के नाम पर खर्च किया जा रहा पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है, जबकि आमजन को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

    जूली ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग ने तंत्र सुधार के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने का दावा किया, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि जहां तार बदलने और ट्रांसफार्मर सुधारने की आवश्यकता थी, वहां कार्य नहीं कराया गया और इसके कारण लोगों को बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि शहर में दिन में कई बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। यह स्थिति विभाग के दावों की पोल खोलती है।

    नेता प्रतिपक्ष ने सामोला चौक पर विद्युत कार्य के दौरान संविदा कर्मी राजेश कुमार की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।

    जूली ने कहा कि बिजली मेंटेनेंस का कार्य एक कंपनी को दिया गया है, जबकि कार्य किसी अन्य कंपनी से कराया जा रहा है। मृतक “संध्या” कंपनी का कर्मचारी था, जो एलएनटी कंपनी के अधीन कार्य कर रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों कंपनियां पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर डाल रही हैं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।

    उन्होंने सरकार से मांग की कि मामले में तत्काल संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही बिजली विभाग में हो रहे कथित भ्रष्टाचार की जांच कर जिम्मेदार लोगों को दंडित किया जाए।

    जूली ने कहा कि आमजन को राहत देने के लिए बिजली व्यवस्था में सुधार आवश्यक है और इसके लिए पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाना चाहिए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here