More
    Homeराजस्थानजयपुरसामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क...

    सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने संपर्क हेल्पलाइन 181 कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

    जयपुर । सामान्य प्रशासन एवं नागरिक उड्डयन  विभाग के  प्रमुख शासन सचिव  श्री  नवीन जैन  ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। 

    श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि हमें प्रभावी समाधान की ऐसी संस्कृति विकसित करनी होगी, जिससे शिकायतों का निस्तारण संबंधित स्तर पर ही व्यवस्थित रूप से हो सके।

    प्रमुख शासन सचिव ने निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए सही मैपिंग,श्रेणीकरण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिकतम उपयोग  करते हुए सही निस्तारण किया जाए।

    प्रमुख शासन सचिव ने पोर्टल पर दर्ज नागौर हवाई पट्टी पर अतिक्रमण के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए बैठक के दौरान ही नागौर कलेक्टर से इस संबंध में चर्चा की तथा  नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान श्री जैन ने झुंझुनू जिले के प्रभारी सचिव  होने के नाते जिले की परिवेदनाओं का भी विस्तृत विश्लेषण किया। उन्होंने जिले के परिवादियों कामिल, धर्मवीर, सुनील, ललित एवं राहुल से संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए।इस अवसर पर श्री दाताराम, संयुक्त शासन सचिव एवं स्टेट नोडल आफिसर संपर्क पोर्टल सामान्य प्रशासन विभाग  एवं श्री हर्ष सावन सूखा, निदेशक, पब्लिक सर्विसेज एवं पदेन संयुक्त शासन सचिव, जन अभियोग निराकरण विभाग भी उपस्थित रहे l

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here