More
    Homeराजस्थानजयपुरकिसान समृद्ध होंगे तो गांव और देश बनेगा खुशहाल- प्रभारी मंत्री जवाहर...

    किसान समृद्ध होंगे तो गांव और देश बनेगा खुशहाल- प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

    प्रभारी मंत्री ने ग्राम विकास चौपाल में किसानों, पशुपालकों और युवाओं से किया सीधा संवाद तथा गांवों के विकास पर दिया जोर

    जयपुर। राज्य मंत्री गृह, गौपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग तथा जिला प्रभारी मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने गुरुवार को धौलपुर जिले के ग्राम धनौरा में आयोजित ग्राम विकास चौपाल कार्यक्रम में किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसान समृद्ध होगा तो गांव, प्रदेश और देश स्वतः खुशहाल बनेगा।

    उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है और इन योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है।

    किसानों के लिए योजनाओं का जिक्र

    प्रभारी मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में किसानों के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं लागू की गईं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से लाखों किसान लाभान्वित हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि को 6 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दिया है तथा भविष्य में इसे 12 हजार रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

    आधुनिक खेती अपनाने का आह्वान

    प्रभारी मंत्री ने किसानों से आधुनिक और वैज्ञानिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि कृषि पर्यवेक्षकों से संपर्क कर नई तकनीकों की जानकारी लें तथा मृदा परीक्षण करवाकर जैविक खेती, ग्रीन हाउस खेती और वर्मी कम्पोस्ट जैसी उन्नत तकनीकों को अपनाएं।

    उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को बीज किट उपलब्ध करा रही है और कृषि उपकरणों पर अनुदान भी दिया जा रहा है।

    पशुपालकों को दी योजनाओं की जानकारी

    पशुपालकों के हितों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने गोपाल क्रेडिट कार्ड योजना शुरू कर पशुपालकों को आर्थिक मजबूती देने का कार्य किया है। पशुओं के उपचार के लिए मोबाइल वेटरनरी यूनिट संचालित की जा रही हैं और दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए दूध संकलन केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

    सिंचाई और बिजली सुविधाओं पर जोर

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करने के लिए रामजल सेतु लिंक परियोजना सहित कई जल परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के 24 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

    उन्होंने किसानों से पीएम कुसुम योजना से जुड़कर “अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता” बनने का आह्वान किया।

    युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया

    कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पारदर्शी भर्ती परीक्षाएं आयोजित कर रही है तथा पेपरलीक मामलों में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अब तक सवा लाख से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं।

    उन्होंने युवाओं से केवल नौकरी लेने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनने की अपील की और स्वरोजगार योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में भागीदारी का आह्वान

    उन्होंने किसानों से 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाली ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन में कृषि वैज्ञानिक, अनुसंधानकर्ता और उद्यमी नई तकनीकों और नवाचारों की जानकारी देंगे।

    जिला कलक्टर ने दिए निस्तारण के निर्देश

    कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी.टी. ने सांध्य चौपाल में प्राप्त परिवादों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्धारित समय सीमा में शिकायतों का समाधान कर आमजन को राहत प्रदान की जाए।

    कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान और ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here