More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में

    बस्तर कमिश्नर ने ग्राम संबलपुर और बम्हनी में

    रायपुर :  बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह ने आज  कोंडागांव जिले के ग्राम संबलपुर और बम्हनी में आयोजित बस्तर मुन्ने शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिविर में पहुंचकर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया तथा ग्रामीणों से चर्चा कर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

    कमिश्नर डोमन सिंह ने शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र एवं राशन कार्ड जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी पात्र ग्रामीणों के दस्तावेजों का शत-प्रतिशत निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उन्हें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। उन्होंने फ़ौती नामांतरण के लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों के आधार कार्ड बनाने और त्रुटि सुधार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आधार कार्ड शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण दस्तावेज है।

    शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्रों का वितरण भी किया गया। ग्राम संबलपुर में 06 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र, 06 को आयुष्मान कार्ड, 10 को बी-1 खसरा, 03 को मतदाता परिचय पत्र, 15 को जाति प्रमाण पत्र तथा 03 हितग्राहियों को जॉब कार्ड प्रदान किए गए। वहीं ग्राम बम्हनी में राजस्व विभाग द्वारा 07 बी-1 नकल एवं 02 डिजिटल किताब वितरित की गई। इसके अलावा मनरेगा के 04 जॉब कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 01 आयुष्मान कार्ड, 02 जन्म प्रमाण पत्र, 05 मतदाता परिचय पत्र, 05 जाति प्रमाण पत्र तथा 02 विवाह प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में गांव के प्रतिभावान स्कूली बच्चों को सम्मानित भी किया गया।

    इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष टोमेंद्र ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ अविनाश भोई सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here