More
    Homeराजस्थानअलवररात्रि चौपाल में योजनाओं पर हुआ जनसंवाद, जावली में ग्राम विकास रथ...

    रात्रि चौपाल में योजनाओं पर हुआ जनसंवाद, जावली में ग्राम विकास रथ पहुंचा

    जनप्रतिनिधियों ने विकास पर रखे विचार, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने सुनी योजनाओं की जानकारी

    कठूमर। जावली ग्राम पंचायत में राजस्थान सरकार का ग्राम विकास रथ पहुंचा, जहां रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई।

    रात्रि चौपाल के मुख्य वक्ता पूर्व प्रधान संजय खींची रहे। इस दौरान तहसीलदार हरदयाल यादव, विकास अधिकारी अमरसिंह चौधरी, स्थानीय सरपंच अशोक बना, गोपेश भारद्वाज, मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, मुरारी नाटोज, अशोक गुप्ता, अजीत गुर्जर, सचिव हरिमोहन मीना, पटवारी सीमा राजपूत, ग्राम सेवक, एएओ घनश्याम मीना, पशुधन सहायक वीरेंद्र सिंह, महामंत्री कैलाश यादव, मूलचंद यादव, रामस्वरूप शर्मा, मोतीलाल चौधरी, पवन चौधरी, देशराज धोबी, रज्जो गुर्जर, एलडीसी मोकलहेडी सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    चौपाल में वक्ताओं ने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उसे सशक्त बनाना है।

    कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं और सुझाव रखे। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा।

    कार्यक्रम के समापन पर “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय श्री राम” के जयघोष से पूरा माहौल गूंज उठा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here