अलवर में एथलेटिक्स खेल विकास को नई दिशा, पुलकित जैन अध्यक्ष और धारा यादव सचिव बने
अलवर। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, अलवर की नई कार्यकारिणी के गठन हेतु रविवार को वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक के एजेंडा संख्या-2 के अनुसार नई कार्यकारिणी के चुनाव सभी पर्यवेक्षकों की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुए।
निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्त प्रिंसिपल महताब सिंह चौधरी ने राजस्थान स्पोर्ट्स (रजिस्ट्रेशन, मान्यता एवं एसोसिएशनों के विनियमन) अधिनियम, 2005 के प्रावधानों के तहत चुनाव प्रक्रिया पूर्ण कराई। चुनाव प्रमाण पत्र जिला क्रीड़ा परिषद की पर्यवेक्षक अंजना शर्मा, राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के पर्यवेक्षक हरेंद्र कुमार तथा जिला ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक पन्ना लाल सैनी के संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी किए गए।
निर्वाचित कार्यकारिणी वर्ष 2026 से 2030 तक चार वर्षों के लिए कार्य करेगी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
नई कार्यकारिणी में पुलकित जैन को अध्यक्ष, किशन गुप्ता एवं रतिराम सैनी को उपाध्यक्ष, धारा यादव को सचिव, अमित चौधरी एवं दीपक यादव को संयुक्त सचिव तथा मिलाप सिंह सैनी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया। इसके अलावा संदीप और यशवंत सैनी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
बैठक में सर्वसम्मति से कैप्टन उमराव लाल सैनी और रामफल सैनी को संरक्षक नियुक्त किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष पुलकित जैन ने कहा कि आगामी वर्षों में अलवर जिले में एथलेटिक्स खेलों को नई दिशा देने, ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने तथा खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने जिला स्तर पर खेल गतिविधियों को अधिक संगठित और सक्रिय बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन जयपुर के प्रतिनिधि हरेंद्र कुमार, जिला ओलंपिक एसोसिएशन अलवर के प्रतिनिधि पन्ना लाल सैनी तथा जिला क्रीड़ा परिषद अलवर की प्रतिनिधि अंजना शर्मा पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


