More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम रथ अभियान के तहत 11 मई को पांच विधानसभा क्षेत्रों में...

    ग्राम रथ अभियान के तहत 11 मई को पांच विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचेगी एलईडी मोबाइल वैन

    ग्राम रथ अभियान अलवर जिले के ग्रामीण अंचलों में 13 विभागों की योजनाओं का होगा प्रचार-प्रसार

    अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार किसानों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से अलवर जिले में ग्राम रथ अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत 11 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से सरकार की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के तहत ग्रामीणों को 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं, सरकारी सुविधाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना है।

    इन पंचायतों में पहुंचेगा ग्राम रथ अभियान

    जिला प्रशासन के अनुसार 11 मई को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुन्हैड़ा, रसगण, मोहम्मदपुर और हाजीपुर में ग्राम रथ पहुंचेंगे।

    थानागाजी विधानसभा क्षेत्र में अनावड़ा, दुब्बी, सुरैर, नीमला और मोतीवाड़ा ग्राम पंचायतों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की साहोडी और माचाड़ी ग्राम पंचायतों में भी ग्राम रथ अभियान संचालित होगा।

    इसी प्रकार राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की हरसाणा, रसूलपुर, दीवली, बिचगांवा, उछर और नारनौलखुर्द ग्राम पंचायतों में अभियान के तहत ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    कठूमर विधानसभा क्षेत्र की सहाड़ी, ड्योठाना, नांगलरूपा, भनौखर और कालवाड़ी ग्राम पंचायतों में भी ग्राम रथों के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति किया जाएगा जागरूक

    ग्राम रथ अभियान के दौरान एलईडी स्क्रीन, ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों को कृषि, पशुपालन, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक सुरक्षा, रोजगार और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र लोगों तक योजनाओं की जानकारी पहुंचे और वे सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here