More
    Homeराजस्थानखैरथलतिजारा में मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक बालकनाथ योगी का...

    तिजारा में मुख्यमंत्री दौरे की तैयारियों को लेकर विधायक बालकनाथ योगी का बैठकों का दौर तेज

    सलारपुर सभा को सफल बनाने हेतु बालकनाथ योगी ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक

    तिजारा। विधानसभा क्षेत्र में 15 मई को प्रस्तावित मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने भिवाड़ी, सलारपुर और टपूकड़ा क्षेत्र में लगातार बैठकें आयोजित कीं।

    बैठकों में भाजपा के वर्तमान एवं पूर्व जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता, प्रधान, उपप्रधान, पंच, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। विधायक बालकनाथ योगी ने सभी से 15 मई को सलारपुर में आयोजित होने वाली सभा में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित दौरा क्षेत्र के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इस दौरान सभा को सफल बनाने को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

    बैठकों के बाद विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सलारपुर सभा स्थल का निरीक्षण भी किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here