More
    Homeअपराधअलवर में फिर मिले गौवंश के अवशेष, शहर में मचा हड़कंप

    अलवर में फिर मिले गौवंश के अवशेष, शहर में मचा हड़कंप

    गोपाल टॉकीज क्षेत्र में गौवंश मिलने के मामले में पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

    अलवर। अलवर शहर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर गौवंश के अवशेष मिलने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। शहर के गोपाल टॉकीज क्षेत्र में गाय के अवशेष मिलने की सूचना फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

    सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस और अखैपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा गौवंश के अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य और सैंपल जुटाए।

    पुलिस द्वारा अवशेषों को मेडिकल जांच के लिए भिजवाया गया है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि घटना से जुड़े लोगों की पहचान की जा सके।

    सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि सुबह करीब 7:15 बजे गोपाल टॉकीज क्षेत्र में गौवंश के अवशेष पड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल जांच कार्रवाई शुरू कर दी गई। उन्होंने कहा कि मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    गौरतलब है कि इससे पहले एनईबी थाना क्षेत्र स्थित अग्रसेन सर्किल पर भी गौवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया था। उस घटना के बाद भी शहर में विरोध और तनाव का माहौल बन गया था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से लोगों में चिंता बढ़ रही है।

    प्रशासन ने नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर शहर में घूम रहे आवारा पशुओं को गौशालाओं में भिजवाने की कार्रवाई तेज करने की बात कही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here