ग्राम रथ अभियान से तारबंदी और कृषि उपकरण सहायता योजना से खेती कार्य में मिली सहूलियत
अलवर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से संचालित ग्राम रथ अभियान के तहत एलईडी युक्त ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर कृषि एवं पशुपालन से जुड़े 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसी क्रम में कठूमर क्षेत्र की ग्राम पंचायत खेरली रेल में किसान सुरेंद्र कुमार ने कृषि योजनाओं से मिले लाभों के अनुभव साझा किए।

कृषक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि कृषि विभाग की तारबंदी योजना के तहत उन्हें अनुदान प्राप्त हुआ, जिससे खेत की तारबंदी कराई गई। इससे उनकी फसल अब आवारा पशुओं और वन्य जीवों से सुरक्षित हो गई है।
योजनाओं से बढ़ी सुविधा और आय
उन्होंने बताया कि कृषि उपकरण सहायता योजना के तहत मिनी किट एवं फार्म पॉण्ड जैसी योजनाओं में भी अनुदान मिला है। इन योजनाओं से कृषि कार्य आसान हुआ है और अच्छी पैदावार मिलने से आय में भी वृद्धि हुई है।
सुरेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम रथ अभियान के माध्यम से सरकार द्वारा ग्रामीणों को सरल और सहज भाषा में योजनाओं की जानकारी दी जा रही है, जो ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।
उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार भी व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

