More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशबिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा...

    बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें : ऊर्जा मंत्री तोमर

    भोपाल : बकाया बिजली बिलों की वसूली की शुरूआत बड़े लोगों से करें। यह कार्यवाही दिखनी भी चाहिए। इसके सकारात्मक प्रभाव होंगे। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने यह निर्देश सोमवार को मंत्रालय में पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिये। ऊर्जा मंत्री तोमर कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर से ई-स्कूटी से वल्लभ भवन पहुंचे।

    स्मार्ट मीटर लगाने के बाद कितना सुधार हुआ

    ऊर्जा मंत्री तोमर ने पूछा कि जिन क्षेत्रों में शत-प्रतिशत स्मार्ट मीटर लग गये हैं, उनमें बिलिंग, वासूली एवं हानियों में कितना सुधार आया है। उन्होंने कहा कि इसकी गहन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। क्षेत्र में कुल 17 लाख 66 हजार से अधिक स्मार्ट मीटर लगाये जा चुके हैं। स्मार्ट मीटर लगाने के पहले पुराने मीटर के सभी लंबित देयकों का बिल जारी करें। स्मार्ट मीटर लगाने के बाद नये बिल जारी करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि जो सीई और एसई फील्ड में नहीं जाते, उनके विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि अवैध अविद्युतीकृत कालोनियों के विद्युतीकरण के लिये सुनियोजित कार्य योजना बनायें।

    विगत 6 माह में हुई ट्रिपिंग की समीक्षा करें

    ऊर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि विगत 6 माह की ट्रिपिंग की समीक्षा करें। जरूरत के अनुसार कवर कंडक्टर डालें, जिससे ट्रिपिंग कम हो। मेंटेनेंस के पूर्व और पश्चचात की समीक्षा देंखे, ट्रिपिंग में कितना आया। कॉल सेंटर में प्राप्त शिकायतों के निराकरण की औसत समय-सीमा कम करें। ओवर लोडेड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के लिये योजना बनाकर कार्य करें। ऊर्जा मंत्री तोमर ने आरडीएसएस के कार्यों की भी समीक्षा कर जरूरी निर्देश दिये।

    बैठक में सचिव ऊर्जा विशेष गढ़पाले, एमडी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अजय गुप्ता उपस्थित थे। बैठक में सभी क्षेत्रीय अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here