More
    Homeराजस्थानअलवरजिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने संवेदनशीलता के साथ सुनी आमजन...

    जिला स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर ने संवेदनशीलता के साथ सुनी आमजन की परिवेदनाएं

    जनसुनवाई में 190 फरियादियों ने रखीं समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

    अलवर। त्रि-स्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था के तहत गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई की अध्यक्षता जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने की। इस दौरान जिलेभर से पहुंचे 190 फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और परिवेदनाएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे प्रो-एक्टिव और संवेदनशील रवैया अपनाते हुए जनसुनवाई एवं सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान के बाद परिवादियों से सीधे संवाद कर फीडबैक भी लिया जाए ताकि उनके संतुष्टि स्तर का आकलन किया जा सके।

    उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यालयों में नियमित जनसुनवाई आयोजित करने के निर्देश भी दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े उपखंड अधिकारियों से विभिन्न मामलों की तथ्यात्मक जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

    जनसुनवाई में मुख्य रूप से राजस्व, नगर निगम, यूआईटी, जलदाय, विद्युत और पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतें सामने आईं। शहर के 60 फुट रोड स्थित रामनगर कॉलोनी, वार्ड नंबर 11 दिल्ली दरवाजा क्षेत्र तथा राजगढ़ के ख्वास जी का बाग क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिला कलक्टर ने जलदाय विभाग को सुचारू जलापूर्ति सुनिश्चित करने और पाइपलाइन कार्यों के बाद सड़कों की मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा बायोडायवर्सिटी पार्क के पास सड़क मरम्मत, मीणापाड़ी क्षेत्र में रोड लाइट पोल लगाने, मालवीय नगर कॉम्पलेक्स और गांधी नगर स्कीम नंबर-8 में नालियों की सफाई, रोड नंबर-2 पर सड़क निर्माण एवं कचरा पॉइंट हटाने जैसी समस्याएं भी उठाई गईं।

    ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों ने फार्म पॉण्ड निर्माण, सड़क एवं नाली निर्माण, राशन कार्ड चालू कराने, खेल मैदान बनवाने, विद्युत लाइन ऊंची कराने और अतिक्रमण हटाने जैसी समस्याएं रखीं। जिला कलक्टर ने संबंधित विभागों और उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

    जनसुनवाई के दौरान एडीएम प्रथम योगेश डागुर, एडीएम शहर अंबा लाल मीणा, यूआईटी सचिव धीगदे स्नेहल नाना, नगर निगम आयुक्त सोहन सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रियंका, उपखंड अधिकारी माधव भारद्वाज, जेवीएनएल अधीक्षण अभियंता आर.एस. बंसल, पीएचईडी अधीक्षण अभियंता रमेश चंद सैनी, सीएमएचओ डॉ. योगेंद्र शर्मा, डीएसओ विनोद जुनेजा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here