ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए 13 दिवसीय निःशुल्क सीसीटीवी आवासीय प्रशिक्षण 26 मई से शुरू
अलवर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) द्वारा सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग का 13 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 26 मई 2026 से प्रारंभ होगा।
पीएनबी आरसेटी के निदेशक जे.पी. मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम संस्थान के कार्यालय सामुदायिक भवन, केशव नगर स्कीम नंबर-13, प्रतापबास, अलवर में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले पुरुष अभ्यर्थियों के लिए रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने, चाय और नाश्ते की पूरी व्यवस्था संस्थान द्वारा निःशुल्क की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान कार्यालय पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे।
संस्थान निदेशक ने बताया कि आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास होना आवश्यक है। आवेदनकर्ता अलवर, खैरथल-तिजारा अथवा कोटपूतली-बहरोड़ जिले के किसी भी गांव का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही बीपीएल, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना अथवा प्रधानमंत्री अंत्योदय योजना से जुड़े परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय के दूरभाष नंबर 0144-2940830 एवं 9462194801 पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

