More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में व्यापारियों की बैठक, शहर की समस्याओं पर चर्चा

    अलवर में व्यापारियों की बैठक, शहर की समस्याओं पर चर्चा

    व्यापारी महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर से मुलाकात, विभिन्न मुद्दे उठाए

    अलवर। संयुक्त व्यापारी महासंघ (रजि.) अलवर का एक प्रतिनिधिमंडल महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदी रत्ता के नेतृत्व में जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला से मिला। इस दौरान शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    प्रतिनिधिमंडल ने शहर में सीवरेज लाइन डालने के कारण हो रही खुदाई से उत्पन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। व्यापारियों ने बताया कि शहर में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है और धूल के गुबार से आमजन व व्यापारियों को परेशानी हो रही है। साथ ही ट्रकों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है।

    शहर की व्यवस्थाओं पर चर्चा, व्यापारियों ने रखी मांगें

    व्यापारी महासंघ ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक मूत्रालयों की बदहाल स्थिति का मुद्दा भी उठाया। प्रतिनिधियों ने कहा कि इनका उपयोग व्यापारी और ग्राहक दोनों करते हैं, इसलिए इनकी नियमित सफाई और सुधार जरूरी है।

    अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर भी व्यापारियों ने पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने मांग की कि प्रशासन व्यापारियों के साथ बैठक कर योजना साझा करे और उसके बाद ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाए।

    बाहरी ठेलों और बाजार व्यवस्था, व्यापारियों ने जताई चिंता

    प्रतिनिधिमंडल ने शहर में बाहरी लोगों द्वारा लगाए जा रहे तरबूज, गन्ने के जूस, आम और अन्य सामान के ठेलों की बढ़ती संख्या पर भी चिंता जताई। व्यापारियों ने कहा कि इससे स्थानीय व्यापार प्रभावित हो रहा है।

    इसके अलावा अग्रसेन सर्किल सब्जी मंडी के विकास कार्यों और घोड़ा फेर चौराहे पर निजी जमीन पर बिना नोटिस और मुआवजा दिए सड़क चौड़ीकरण किए जाने का मुद्दा भी जिला कलक्टर के समक्ष रखा गया।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे व्यापारी नेता

    इस दौरान प्रतिनिधिमंडल में राजकुमार गोयल, दीनदयाल शर्मा, देवेंद्र छाबड़ा, रामलाल, रमेश नारवानी और अजय मेठी सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here