अलवर में स्वयंसेवक भर्ती प्रक्रिया के तहत आरक्षित अभ्यर्थियों को मूल दस्तावेज जमा कराने के निर्देश
अलवर। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र अलवर के कमाण्डेंट हरि सिंह यादव ने बताया कि गृह रक्षा स्वयंसेवकों के 322 पदों के लिए आयोजित नवीन नामांकन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 30 एवं 31 मई 2026 को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह नामांकन प्रक्रिया 16 मई से 25 मई तक परेड ग्राउंड पुलिस लाइन अलवर में आयोजित की गई थी, जिसमें जिला खैरथल-तिजारा एवं कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र को भी शामिल किया गया था।
आरक्षित अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे 30 एवं 31 मई को प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक कार्यालय कमाण्डेंट, महल चौक, एसबीआई बैंक के निकट, अलवर में उपस्थित होकर अपने मूल दस्तावेजों का सत्यापन करवाएं तथा दस्तावेजों की एक-एक सेट फोटो प्रति कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कराएं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कम्पनी कमाण्डर जसवंत सिंह, रामशरण, प्लाटून कमाण्डर मुरारी लाल गुप्ता, आरक्षी देवेन्द्र सिंह एवं आरक्षी मनीषा सैनी से संपर्क कर सकते हैं।
कमाण्डेंट ने स्पष्ट किया कि दस्तावेज सत्यापन के लिए अलवर आने-जाने पर किसी भी प्रकार का टीए, डीए अथवा अन्य भत्ता देय नहीं होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

