नेहरू पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर याद किए योगदान
खैरथल-तिजारा। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बुधवार को अंबेडकर चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष बलराम यादव के निर्देशानुसार आयोजित हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
नेहरू के योगदान को किया याद
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, शिक्षा और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में दिए गए योगदान को याद किया।
नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की) एवं जय प्रकाश हेडाऊ ने अपने संबोधन में कहा कि पंडित नेहरू ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी और देश को विकास एवं प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि नेहरू के आदर्श और विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विक्रम सिंह चौधरी (विक्की), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जय प्रकाश हेडाऊ, पूर्व जिला सचिव फतेह मोहम्मद, पार्षद नारायण सिंघानी, रामचंद्र कॉमरेड, संजय गुर्जर, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव रामनिवास प्रजापत, मनोज बुराडिया, राहुल, अभिषेक हेडाऊ, परवेज आलम, शकील अहमद बागोर, महमूदा खान, शौकत खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


