इच्छुक संगठन, संस्थान एवं हितधारक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर कर सकते हैं आवेदन
अलवर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर प्रदान किए जाने वाले राष्ट्रीय दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु इच्छुक संगठन, संस्थान एवं हितधारक 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर किए जाएंगे।
दो श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि संस्थागत श्रेणी के अंतर्गत पुरस्कारों की दो प्रमुख श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें सुलभ भारत अभियान, बाधा मुक्त वातावरण निर्माण, आरपीडब्ल्यूडी अधिनियम, यूडीआईडी एवं दिव्यांग व्यक्तियों के सशक्तिकरण से जुड़ी अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले राज्यों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि संबंधित संगठन, संस्थान एवं हितधारक राष्ट्रीय पुरस्कार योजनाओं के तहत 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
वेबसाइट पर उपलब्ध हैं दिशा-निर्देश
दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश विभाग की वेबसाइट
www.depwd.gov.in
तथा राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल
www.awards.gov.in
पर उपलब्ध हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

