More
    Homeराजस्थानअलवरश्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत 11.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों...

    श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत 11.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी

    योजना के तहत राजीविका केंद्र, बीपीओ भवन, मंडी उन्नयन और जयसमंद बांध मरम्मत कार्यों का अनुमोदन

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जिला उत्थान योजना के तहत 1185 लाख रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया।

    राजीविका के लिए बनेंगे उद्यमिता एवं क्षमता निर्माण केंद्र

    बैठक में राजीविका के लिए 320 लाख रुपये की राशि से उद्यमिता एवं क्षमता निर्माण केंद्र तथा ग्रामीण महिला बीपीओ भवन निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा 275 लाख रुपये की लागत से 11 राजीविका सीएलएफ (महिला समृद्धि/सक्षम सेंटर) निर्माण कार्यों का अनुमोदन किया गया।

    इन कार्यों के अंतर्गत पंचायत समिति राजगढ़ की ग्राम पंचायत श्रीचंदपुरा, खोहदरीबा, राजपुरबड़ा, रामगढ़ की ग्राम पंचायत बगड़ राजपूत, मुबारिकपुर, उमरैण की ग्राम पंचायत देसूला, जटियाणा, मालाखेड़ा की ग्राम पंचायत हल्दीना, रैणी की ग्राम पंचायत माचाड़ी तथा नगर पालिका रामगढ़ और मालाखेड़ा में महिला समृद्धि एवं सक्षम सेंटर बनाए जाएंगे।

    अग्रसेन मंडी बाजार का होगा उन्नयन

    बैठक में 200 लाख रुपये की लागत से अग्रसेन मंडी बाजार में सुविधाओं के उन्नयन कार्यों को भी मंजूरी दी गई। इसके साथ ही 350 लाख रुपये की राशि से जयसमंद बांध के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य कराए जाएंगे।

    मत्स्य उत्सव-2026 के कार्यक्रमों को भी स्वीकृति

    पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 40 लाख रुपये की लागत से मत्स्य उत्सव-2026 के अंतर्गत संगीत महोत्सव, बुक फेयर एवं भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

    बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सालुखे गौरव रवीन्द्र सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here