गैंगरेप की वारदात से मचा हड़कंप, पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ शुरू की जांच
अलवर। शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज होने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी गुरुदत्त सैनी ने बताया कि पीड़िता के पिता थाने पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल मामले की जांच प्रारंभिक स्तर पर चल रही है और जांच डिप्टी एससी-एसटी स्तर के अधिकारी द्वारा की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


