More
    Homeराजस्थानअलवरवंदे गंगा अभियान में जल संरक्षण को लेकर बढ़ी जनभागीदारी

    वंदे गंगा अभियान में जल संरक्षण को लेकर बढ़ी जनभागीदारी

    अलवर में वंदे गंगा जल संरक्षण गतिविधियों का अवलोकन कर आरती सेन ने किसानों को किया जागरूक

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर प्रदेशभर में संचालित ‘वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान’ के तहत सोमवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के अंतर्गत मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर की प्रतिनिधि श्रीमती आरती सेन ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ लक्ष्मणगढ़ तहसील के विभिन्न गांवों का दौरा कर जल संरक्षण और कृषक हितैषी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

    आरती सेन ने चिमरावली सिक्ख, मौजपुर और खोह गांवों में फॉर्म पॉण्ड, ड्रिप सिंचाई संयंत्र, पॉली हाउस, तारबंदी सहित विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किसानों से संवाद कर फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के तहत जनसहभागिता से अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य कराए जाएं तथा व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाए।

    किसानों से योजनाओं का लाभ उठाने का किया आह्वान

    फील्ड विजिट के दौरान आरती सेन ने ग्रामीणों से सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी रखते हुए उनका अधिकतम लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता बताते हुए वंदे गंगा अभियान में सामूहिक सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

    इसी क्रम में पंचायत समिति रैणी के माचाड़ी, सालोली, ईसवाना और टेहटड़ा गांवों में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा फार्म पॉण्ड, सिंचाई पाइपलाइन, वर्मी कम्पोस्ट इकाई, बूंद-बूंद सिंचाई संयंत्र तथा हरियालो राजस्थान अभियान के तहत पौधारोपण हेतु गड्ढा खुदाई कार्यों का शुभारंभ एवं अवलोकन किया गया।

    कार्यक्रम में सहायक निदेशक कृषि विस्तार राजगढ़ विश्राम मीणा, मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर से कोमल शर्मा, कृषि अधिकारी बृजेंद्र कुमार गोयम, मोहनलाल मीणा तथा सहायक कृषि अधिकारी लालाराम मीणा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला और प्रदर्शनी आयोजित

    वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत आत्मा सभागार में कृषि एवं उद्यानिकी विभाग द्वारा सूक्ष्म सिंचाई पद्धति पर कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जल संरक्षण के आधुनिक उपायों की जानकारी दी गई तथा जल बचत तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

    इस अवसर पर सौर ऊर्जा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया तथा उपस्थित लोगों को जल संरक्षण का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन सहायक कृषि अधिकारी (उद्यान) मनोज कुमार जैन ने किया।

    बड़ी संख्या में किसान रहे उपस्थित

    कार्यक्रम में मुख्यमंत्री कार्यालय से नोडल अधिकारी आरती सेन, एडीएम शहर अम्बा लाल मीणा, संयुक्त निदेशक उद्यान खंड भरतपुर योगेश कुमार शर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार पी.सी. मीणा, उपनिदेशक उद्यान के.एल. मीणा, सहायक निदेशक कृषि विस्तार मंगतू राम शर्मा, सहायक निदेशक उद्यान मुकेश कुमार चौधरी सहित विभागीय अधिकारी एवं जिलेभर से बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here