More
    Homeराजस्थानखैरथलम्यूटेशन खोलने के नाम पर रिश्वत, पटवारी आशा कुमारी एसीबी के जाल...

    म्यूटेशन खोलने के नाम पर रिश्वत, पटवारी आशा कुमारी एसीबी के जाल में फंसी

    खैरथल-तिजारा में रिश्वत लेते ट्रैप, 15 हजार रुपए की मांग का आरोप

    खैरथल-तिजारा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने खैरथल-तिजारा जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी आशा कुमारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ट्रैप किया। पटवारी पर म्यूटेशन (नामांतरण) खोलने की एवज में 15 हजार रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादी से राजस्व संबंधी कार्य म्यूटेशन खोलने के बदले पटवारी आशा कुमारी ने 15 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया और योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए गुरुवार को पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप कर लिया।

    यह कार्रवाई एसीबी के डीएसपी शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। पूरी कार्रवाई एसीबी के डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में संपन्न हुई। ट्रैप के बाद एसीबी टीम ने आरोपी पटवारी से पूछताछ शुरू कर दी है तथा मामले से जुड़े दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

    एसीबी अधिकारियों के अनुसार रिश्वत मांगने और लेने से संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की सख्ती को दर्शाती है। एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी किसी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है तो उसकी सूचना तत्काल भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here