अधिमास अवसर पर प्याऊ सेवा कार्य में सहभागिता का किया आह्वान
अलवर। सामाजिक एवं साहित्यिक संस्था सृजक संस्थान द्वारा संचालित प्याऊ पर अधिमास के अवसर पर 7 जून को विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राहगीरों को मिल्करोज़ एवं शरबत वितरित किया जाएगा।
संस्थान के सचिव रामचरण ‘राग’ ने बताया कि सृजक संस्थान की ओर से इस वर्ष 3 मई से 27 जुलाई तक भारत सिनेमा हॉल के सामने रेलवे ओवरब्रिज के नीचे प्याऊ संचालित की जा रही है। इसी क्रम में आगामी 7 जून (रविवार) को प्रातः 9:30 बजे से विशेष रूप से मिल्करोज़ एवं शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अधिमास के पावन अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य का उद्देश्य राहगीरों को गर्मी से राहत प्रदान करना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।
संस्थान ने शहरवासियों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने का आह्वान किया है। संस्था का कहना है कि सेवा कार्यों में आमजन की सहभागिता से सामाजिक सरोकारों को मजबूती मिलती है और जरूरतमंद लोगों तक राहत पहुंचाने में सहायता मिलती है।
सृजक संस्थान ने सभी नागरिकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर सेवा कार्य का हिस्सा बनने तथा मिल्करोज़ वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

