फल वितरण के साथ सेवा अभियान का शुभारंभ, गर्मी में जरूरतमंदों को मिलेगा पौष्टिक आहार
अलवर। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अखिल भारतीय गरीब निवारण संघ द्वारा ग्रीष्मकाल में जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक विशेष सेवा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह जनहितकारी पहल कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित नगर निगम चौपाटी के समीप प्रारंभ की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ आई.एन.सी.आर. रिवेलुएशन टीम राजस्थान की महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं स्थानीय पार्षद श्रीमती शशिकला, सहायक जिला कमिश्नर स्काउट अशोक आहूजा, पूर्व संस्थापन अधिकारी मुकेश नंदन शर्मा तथा पूर्व वैज्ञानिक अधिकारी हरिनारायण मुखीजा के आतिथ्य में फल वितरण के साथ किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने संघ की ओर से किए जा रहे इस मानवीय एवं जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के दौरान जरूरतमंद लोगों को पौष्टिक आहार एवं फल उपलब्ध कराना एक अत्यंत सराहनीय सेवा है। ऐसे अभियान समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व थानेदार रामकिशन बैरवा, संघ के अध्यक्ष भारत भूषण गोयल, महासचिव मोहर सिंह, नानगराम, रतनलाल, महावीर सिंह, हुकमचंद सहित सहयोगी टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए सेवा कार्य में योगदान दिया।
संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि यह सेवा अभियान पूरे ग्रीष्मकाल के दौरान निरंतर जारी रहेगा। संस्था का प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक जरूरतमंद एवं असहाय लोगों तक पौष्टिक आहार, फल एवं आवश्यक सहयोग पहुंचाया जा सके, ताकि गर्मी के मौसम में उन्हें राहत मिल सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


