More
    Homeराजस्थानअलवर7 को कृत्रिम उपकरण हेतु चिन्हित, 32 को यूडीआईडी कार्ड एवं 8...

    7 को कृत्रिम उपकरण हेतु चिन्हित, 32 को यूडीआईडी कार्ड एवं 8 को रोडवेज पास जारी

    उपखंड तिजारा में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन,

    तिजारा। पंचायत समिति सभागार परिसर तिजारा में उपखंड अधिकारी संजीव कुमार की अध्यक्षता में दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए गए।

    शिविर के दौरान 7 दिव्यांगजन आवश्यक कृत्रिम उपकरणों के लिए चिन्हित किए गए, जिन्हें आगामी दिनों में उपकरण उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके अलावा 32 लाभार्थियों को यूडीआईडी (यूनीक डिसेबिलिटी आईडी) कार्ड तथा 8 लाभार्थियों को रोडवेज बस पास जारी किए गए।

    शिविर में दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। इस दौरान दिव्यांगजनों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली, जिससे शिविर का उद्देश्य – उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़कर स्वावलंबी बनाना – सफल होता दिखाई दिया।

    कार्यक्रम में पंचायत समिति प्रधान जयप्रकाश यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में तहसीलदार कृष्ण कुमार, रमेश कुमार (विकास अधिकारी तिजारा), रामदयाल, नायब तहसीलदार विजय बैरवा, समाज कल्याण अधिकारी गजराज यादव, कनिष्ठ लेखाकार सतीश चावड़ा, कनिष्ठ सहायक सोनू और छात्रावास अधीक्षक विक्रम गुर्जर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

    शिविर में जनप्रतिनिधियों, आमजन और विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति से कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग मिला।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here