More
    Homeराजस्थानअलवरलेखराम ठेकेदार के आदर्श आज भी हमारे दिलों में जीवंत, उनके संस्कार...

    लेखराम ठेकेदार के आदर्श आज भी हमारे दिलों में जीवंत, उनके संस्कार हमारी सबसे बड़ी पूंजी: टीकाराम जूली

    पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने याद किए लेखराम ठेकेदार के जनसेवा और समाजहित के कार्य

    अलवर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अपने पैतृक गांव काठुवास में मेघवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनके पिता के आदर्श, संस्कार और जनसेवा की भावना आज भी उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा हैं।

    टीकाराम जूली ने कहा कि स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार ने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के कार्यों के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, उसमें उनके पिता के मार्गदर्शन, आशीर्वाद और मूल्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे जीवनभर उनके पदचिह्नों पर चलते हुए समाज और जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे।

    श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन जूली इंटरनेशनल परिसर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, कांग्रेस नेताओं और क्षेत्रवासियों ने स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

    सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय लेखराम ठेकेदार ने सीमित संसाधनों के बावजूद उद्योग और निर्यात के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए अलवर जिले का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया। रोजगार सृजन और समाज सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।

    कार्यक्रम के दौरान उनके छोटे पुत्र मुकेश जूली ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके पिता ने समाजहित और मानव सेवा को सदैव सर्वोच्च प्राथमिकता दी तथा उनके आदर्श नई पीढ़ी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

    श्रद्धांजलि सभा में सांसद कुलदीप इंदौरा, विधायक जाकिर खान, अनीता जाटव, कांति मीणा, ललित यादव, मांगे लाल मीणा, पूर्व विधायक राव दान सिंह, पूर्व मंत्री शकुंतला रावत, जिला अध्यक्ष प्रकाश गंगावत, बलराम यादव, शिशुपाल सिंह राजपुरोहित, हनुमान राम बांगड़ा, अलवर जिला कांग्रेस प्रभारी फूल सिंह ओला, संजय यादव, डॉ. आर.सी. यादव, इमरान खान सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here