More
    Homeराजस्थानअलवरमहाराणा प्रताप जयंती पर सजेगा कवि सम्मेलन, साहित्यप्रेमियों को मिलेगा ओजस्वी काव्य...

    महाराणा प्रताप जयंती पर सजेगा कवि सम्मेलन, साहित्यप्रेमियों को मिलेगा ओजस्वी काव्य का संगम

    जयंती अवसर पर कवि सम्मेलन में गूंजेंगी वीर रस और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं

    अलवर। महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष्य में भारत विकास परिषद् अलवर एवं कलम की खनक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार, 17 जून 2026 को एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सायं 6 बजे स्वामी विवेकानन्द स्मारक, अशोक सर्किल के पास, जयन्ती मॉल के सामने आयोजित होगा।

    महाराणा प्रताप जयंती पर कवि सम्मेलन
    महाराणा प्रताप जयंती पर कवि सम्मेलन

    कार्यक्रम संयोजक गिरीश गुप्ता ने बताया कि कवि सम्मेलन में प्रख्यात कवि सुरेन्द्र सार्थक, प्रवेन्द्र पण्डित, अशोक कुमार सिंह धाकरे, नानक चन्द नवीन, धीरज उपाध्याय तथा धर्मेन्द्र शर्मा “धीर” अपनी ओजस्वी और भावपूर्ण रचनाओं का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में वीर रस, हास्य रस तथा सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों पर आधारित कविताओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक आनंद प्राप्त होगा।

    उन्होंने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महान राष्ट्रनायक महाराणा प्रताप के शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना तथा समाज में साहित्य और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

    भारत विकास परिषद् अलवर के अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक गिरीश गुप्ता, सचिव अशोक कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष लोकेश गोयल सहित परिषद् के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here