More
    Homeराजस्थानअलवरसंयुक्त व्यापारी महासंघ की आम सभा 21 जून को, व्यापारिक मुद्दों पर...

    संयुक्त व्यापारी महासंघ की आम सभा 21 जून को, व्यापारिक मुद्दों पर होगी चर्चा

    रिवाज रिसोर्ट में महासंघ की आम सभा, व्यापारी हितों और आगामी चुनाव पर बनेगी रणनीति

    अलवर। संयुक्त व्यापारी महासंघ (रजि.) अलवर की आम सभा का आयोजन 21 जून 2026 को सायं 7 बजे रिवाज रिसोर्ट, कंपनी बाग के सामने किया जाएगा। महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता ने बताया कि बैठक में महासंघ से संबद्ध विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं आजीवन सदस्य भाग लेंगे।

    उन्होंने बताया कि आम सभा में महासंघ की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों, विभिन्न संस्थाओं के नवनियुक्त अध्यक्षों एवं मंत्रियों तथा आजीवन सदस्यों का परिचय एवं स्वागत किया जाएगा।

    आय-व्यय रिपोर्ट और गतिविधियों की होगी समीक्षा

    बैठक के दौरान महासंघ की आय-व्यय रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ ही वर्तमान कार्यकाल में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी भी सदस्यों के समक्ष रखी जाएगी।

    महासंघ के आगामी चुनावों से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा तथा संगठन की भावी कार्ययोजना को लेकर सुझाव लिए जाएंगे।

    व्यापारी हितों से जुड़े मुद्दों पर होगी चर्चा

    आम सभा में श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के दौरान लगाए जाने वाले प्याऊ की व्यवस्थाओं सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यापारी हितों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।

    महासंघ पदाधिकारियों ने संयुक्त व्यापारी महासंघ (रजि.) अलवर के सभी सदस्यों से समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने और अपने सुझाव देने का आग्रह किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here