More
    Homeराजस्थानअलवरग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग लाल बाबू माहेश्वरी के निःशुल्क रोडवेज पास...

    ग्रामीण सेवा शिविर में दिव्यांग लाल बाबू माहेश्वरी के निःशुल्क रोडवेज पास की प्रक्रिया हुई आसान

    बारोली ग्रामीण शिविर में आवेदन और दस्तावेज सत्यापन के बाद जारी हुई रसीद, लाभार्थी ने जताई खुशी

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में पंचायत समिति गोविंदगढ़ की ग्राम पंचायत बारोली में आयोजित शिविर में दिव्यांग लाभार्थी लाल बाबू माहेश्वरी के लिए निःशुल्क रोडवेज यात्रा पास बनवाने की प्रक्रिया आसान हो गई।

    लाल बाबू माहेश्वरी ने बताया कि दिव्यांग होने और आवश्यक जानकारी के अभाव में उनका राजस्थान रोडवेज का निःशुल्क यात्रा पास लंबे समय से नहीं बन पा रहा था। इसके कारण उन्हें यात्रा के दौरान कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

    ग्रामीण सेवा शिविर में उन्होंने रोडवेज विभाग के स्टॉल पर पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के समक्ष रखी। इसके बाद संबंधित कार्मिकों ने आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर निशक्तजन निःशुल्क रोडवेज पास के लिए आवेदन भरवाया और आवेदन की रसीद जारी कर दी।

    लाभार्थी ने बताया कि अब निःशुल्क यात्रा पास बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाने से भविष्य में आवागमन आसान होगा और उन्हें राहत मिलेगी। उन्होंने शिविर में त्वरित कार्रवाई होने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।

    ग्रामीण सेवा शिविरों के माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं और सेवाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराकर पात्र नागरिकों को लाभान्वित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों के कार्यों का त्वरित निस्तारण संभव हो रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here