तिलकपुर धाम में भव्य कलश यात्रा आयोजन, साप्ताहिक भागवत कथा के शुभारंभ पर श्रद्धालुओं को मिला आशीर्वाद
लक्ष्मणगढ़। तहसील क्षेत्र स्थित तिलकपुर धाम में सोमवार को हरचंददास महाराज के 71वें जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर सांगलिया धूणी, सीकर के पीठाधीश्वर श्री ओमदास जी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए और हजारों श्रद्धालुओं को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
कलश यात्रा साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के उपलक्ष्य में निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया। धार्मिक जयघोषों और भक्ति संगीत के बीच यात्रा का माहौल भक्तिमय बना रहा।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत महात्माओं ने धार्मिक आस्था, सेवा और सत्संग के महत्व पर प्रकाश डाला। तिलकपुर धाम में आयोजित यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।
आयोजन समिति के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन लगातार सात दिनों तक चलेगा। कथा समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर महाराज बंशीदास जी तिलकपुर धाम, डॉ. श्यामसुंदर मीणा, सरपंच शेर सिंह, डॉ. रमेश बैरवा, कवि सदाराम, दौलतराम सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


