More
    Homeराजस्थानखैरथलउद्योगों की समस्याओं पर मंथन, जिला स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र की पहली...

    उद्योगों की समस्याओं पर मंथन, जिला स्तरीय शिकायत निवारण तंत्र की पहली बैठक आयोजित

    औद्योगिक विकास पर जोर, लंबित समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

    खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार, खैरथल-तिजारा में जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र (डीआईसीसी) द्वारा जिला स्तरीय विवाद एवं शिकायत निवारण तंत्र की प्रथम बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के औद्योगिक विकास को गति देने और व्यावसायिक सुगमता बढ़ाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

    बैठक की शुरुआत सदस्य सचिव एवं पदेन महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र द्वारा बैठक के उद्देश्य और कार्यसूची की जानकारी के साथ हुई। इसके बाद स्थानीय उद्यमियों द्वारा उठाई गई समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया गया तथा उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

    बैठक में राइजिंग राजस्थान एमओयू से जुड़े विभिन्न विभागों में लंबित भू-संपरिवर्तन एवं भू-आवंटन प्रकरणों की समीक्षा की गई। साथ ही औद्योगिक विस्तार के लिए नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, रीको औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय एवं पिंक टॉयलेट निर्माण, सीसीटीवी कैमरों को अभय कमांड सेंटर से जोड़ने, डम्पिंग यार्ड के निर्माण, श्रमिकों के लिए ईएसआई डिस्पेंसरी स्थापित करने तथा जिले में रीको के क्षेत्रीय कार्यालय खोलने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई।

    जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके और निवेशकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों।

    बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर शिवपाल जाट, उपाधीक्षक पुलिस लाल सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक रीको अलवर, उपायुक्त वाणिज्य कर खैरथल-तिजारा, आयुक्त नगर परिषद खैरथल, अतिरिक्त सचिव कृषि उपज मंडी, सहायक अभियंता जेवीवीएनएल, लघु उद्योग भारती खैरथल, लघु उद्योग संघ खैरथल तथा जिले के अनेक उद्यमियों ने भाग लिया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here