More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी और ग्रामीण सेवा शिविर 24 जून को जिलेभर में लगेंगे

    शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर 24 जून को जिलेभर में लगेंगे

    एक ही स्थान पर मिलेगा शहरी और ग्रामीण सेवा शिविर का लाभ, आमजन की समस्याओं का होगा त्वरित समाधान

    अलवर। राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी एवं फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से 24 जून को जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में नागरिकों को एक ही छत के नीचे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन को सरकारी सेवाओं एवं योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ लंबित प्रकरणों के निस्तारण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

    इन वार्डों के लिए लगेंगे शहरी सेवा शिविर

    जिला प्रशासन के अनुसार 24 जून को अलवर नगर निगम के वार्ड संख्या 21, 22 एवं 23 के लिए शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा।

    इसके अलावा नगर पालिका बड़ोदामेव के वार्ड 10, खेड़ली के वार्ड 10 एवं 11, बहादुरपुर के वार्ड 8, रामगढ़ के वार्ड 14 एवं 15, नौगांवा के वार्ड 8, कठूमर के वार्ड 8, थानागाजी के वार्ड 10, मालाखेड़ा के वार्ड 8, गोविंदगढ़ के वार्ड 8, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 8 तथा राजगढ़ के वार्ड 15 एवं 16 के लिए भी शिविर लगाए जाएंगे।

    संबंधित शिविर संबंधित नगरीय निकायों के कार्यालय परिसरों में आयोजित होंगे। वहीं नगर विकास न्यास (यूआईटी) अलवर क्षेत्र के लिए नीलामी हॉल में शिविर आयोजित किया जाएगा।

    इन ग्राम पंचायतों में होंगे ग्रामीण सेवा शिविर

    ग्रामीण क्षेत्रों में 24 जून को अलवर तहसील की ग्राम पंचायत नंगला रायसीस एवं नांदनहेड़ी, कठूमर तहसील की सौंख एवं रोणीजाथान, लक्ष्मणगढ़ तहसील की सौराई एवं बूटोली, मालाखेड़ा तहसील की हल्दीना, नौगांवा तहसील की बीजवा, रामगढ़ तहसील की ठेंगी का बास, थानागाजी तहसील की भूरियावास, टहला तहसील की मल्लाणा एवं तिलवाड़ा तथा रैणी तहसील की ईटोली ग्राम पंचायत में सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे।

    मौके पर होगा समस्याओं का निस्तारण

    शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, जो आमजन की शिकायतों एवं परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण करेंगे। साथ ही पात्र व्यक्तियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने की प्रक्रिया भी मौके पर पूरी की जाएगी।

    जिला प्रशासन ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और अपनी समस्याओं का समाधान कराने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here