साप्ताहिक राशिफल
29 जून से 5 जुलाई 2026
सीमा वधावन, ज्योतिषाचार्य
♈ मेष राशि
इस सप्ताह आपका मान सम्मान बढ़ेगा एवं नए लोगों से संपर्क होगा। कार्य क्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेगी और सफलता के अवसर भी मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आराम करें अन्यथा सर दर्द या थकlन हो सकती है। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। आपका शुभ रंग लाल है।
♉ वृष राशि
इस सप्ताह आपके परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्य पूरे होंगे एवं सराहना होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए खान-पान पर पूर्ण संतुलन रखें। प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। सफेद रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♊ मिथुन राशि
इस सप्ताह आपके नए संपर्क बनेंगे जिनसे आपको आगे लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी एवं मान सम्मान भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश सोच समझकर करें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए किसी भी प्रकार का तनाव न लें। प्रेम संबंधों में स्पष्ट रूप से बातचीत करें जिसे रिश्ते बेहतर होंगे। हरा रंग आपके लिए लकी है।
♋ कर्क राशि
इस सप्ताह परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पूर्व की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए बजट बनाकर चले खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य में खानपान का ध्यान रखें अन्यथा पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी और सुकून मिलेगा। सफेद रंग का अधिक प्रयोग करें।
♌ सिंह राशि
इस सप्ताह आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों द्वारा सराहना मिलेगी एवं पदोन्नति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं आप ऊर्जावान रहेंगे। प्रेम संबंधों में आप पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। सुनहरा रंग आपके लिए लकी है।
♍ कन्या राशि
इस सप्ताह आपकी पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है इसलिए धीरज से काम ले तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए अपनी दिनचर्या को नियमित रखें। प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद ना करें। हरा रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♎ तुला राशि
इस सप्ताह नए संबंध बनेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कार्यक्षेत्र में अपने सहयोगियों के साथ मिलकर कार्य करें जिससे सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए खर्चों पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए पर्याप्त नींद ले। प्रेम संबंधों में निकटता बढ़ेगी एवं रिश्ता मजबूत होगा। गुलाबी रंग आपके लिए शुभ है।
♏ वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपका संपर्क प्रभावशाली लोगों से बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा एवं प्रशंसा होगी। आर्थिक स्थिति में अचानक धन लाभ का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए तनाव से दूर रहे। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा एवं खुशी मिलेगी। लाल रंग आपके लिए लकी रहेगा।
♐ धनु राशि
इस सप्ताह आप धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको नए संपर्क मिलेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक रहेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी एवं आय बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए आप खान-पान में सावधानी रखें। प्रेम संबंधों में साथी का पूर्ण सहयोग मिलेगा जिससे प्रसन्नता मिलेगी। पीला रंग आपके लिए शुभ है।
♑ मकर राशि
इस सप्ताह परिवार और मित्रों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता के लिए अनुशासित रूप से कार्य करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए निवेश में सावधानी रखें। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए जोड़ो एवं कमर का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में जल्दी बाजी ना करें धीरज से काम ले। नीला रंग आपके लिए शुभ रहेगा।
♒ कुंभ राशि
इस सप्ताह आपके नए मित्र बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप नई योजनाएं बनाएंगे जिनसे आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं धन का आगमन होगा। स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए नियमित व्यायाम करें। प्रेम संबंधों में सकारात्मक बदलाव आएंगे जिनसे आपको प्रसन्नता मिलेगी। आसमानी रंग का अधिक प्रयोग करें।
♓ मीन राशि
इस सप्ताह समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आपके रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी एवं आय में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा योग आदि करें। प्रेम संबंधों में विश्वास बढ़ेगा और साथी से भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे। पीला रंग आपके लिए लकी है।


