More
    Homeराजस्थानअलवरशहरी सेवा शिविरों से आमजन को राहत, 7 जुलाई तक 10 हजार...

    शहरी सेवा शिविरों से आमजन को राहत, 7 जुलाई तक 10 हजार से अधिक कार्यों का निस्तारण

    पट्टों, जन्म-मृत्यु पंजीयन, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट सहित विभिन्न समस्याओं का शहरी सेवा शिविरों में हुआ समाधान

    अलवर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशन में जिले के नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्रों में आयोजित शहरी सेवा शिविर आमजन के लिए राहत का केंद्र बनते जा रहे हैं। 12 जून से 15 जुलाई तक चल रहे इन शिविरों के तहत 7 जुलाई तक 10 हजार 400 से अधिक कार्यों का निस्तारण कर नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराया गया है।

    पट्टों और राजस्व संबंधी मामलों का हुआ निस्तारण

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि नगर निगम अलवर, नगर विकास न्यास तथा राजगढ़, रामगढ़, गोविंदगढ़, लक्ष्मणगढ़, खेड़ली, नौगांव, मालाखेड़ा, कठूमर, बहादुरपुर, थानागाजी और बड़ौदामेव नगर पालिकाओं में आयोजित शिविरों के दौरान विभिन्न राजस्व एवं नगरीय विकास से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान किया गया।

    शिविरों में धारा 69ए के तहत पट्टों के 221 आवेदन, अपंजीकृत पट्टों के पुनः पंजीकरण के 84, आवंटन पत्र के 57, कृषि भूमि पर बसे क्षेत्रों के 327, नामांतरण के 430, लीज होल्ड से फ्री होल्ड के 159, भवन मानचित्र के 77 तथा भू-उपयोग परिवर्तन के 15 सहित अनेक प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

    स्वच्छता और आधारभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान

    प्रशासन के अनुसार शिविरों के दौरान स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं में भी उल्लेखनीय कार्य किए गए। 773 कचरा स्थलों को हटाया गया, सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की नियमित सफाई और जल सुविधा सुनिश्चित की गई। इसके अलावा सीवर मरम्मत, सीसी सड़क, बीटी सड़क, ग्रेवल सड़क, नालों और नालियों की मरम्मत सहित विभिन्न विकास कार्यों को स्वीकृति एवं गति दी गई।

    हजारों शिकायतों का हुआ समाधान

    शिविरों में 411 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग प्रमाण-पत्र, 3315 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 590 निराश्रित पशुओं से संबंधित शिकायतों तथा 2937 स्ट्रीट लाइट मरम्मत संबंधी शिकायतों का निस्तारण किया गया। वहीं प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के 367 आवेदन भी बैंकों द्वारा स्वीकृत किए गए।

    एक ही स्थान पर मिल रही सरकारी सेवाएं

    जिला प्रशासन का कहना है कि शहरी सेवा शिविरों का उद्देश्य आमजन को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है। शिविरों में नागरिकों को राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here