More
    Homeराजस्थानअलवरकिशनगढ़ बास में 545 किलो संदिग्ध सिंथेटिक पनीर नष्ट, पुलिस-खाद्य सुरक्षा विभाग...

    किशनगढ़ बास में 545 किलो संदिग्ध सिंथेटिक पनीर नष्ट, पुलिस-खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई

    किशनगढ़ बास से झुंझुनू और नारनौल ले जाया जा रहा था बदबूदार पनीर, नमूने लेकर शेष माल मौके पर कराया नष्ट

    किशनगढ़ बास। पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक ईको वाहन से 545 किलोग्राम संदिग्ध सिंथेटिक पनीर बरामद किया। जांच के दौरान पनीर में दुर्गंध और अशुद्धता पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नमूने लेकर शेष सामग्री को मौके पर ही नष्ट करा दिया।

    जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा आयुक्तालय, जयपुर के निर्देश पर कार्रवाई की गई। गश्त के दौरान किशनगढ़ बास पुलिस ने आरजे 40 सीबी 9889 नंबर की एक सफेद ईको गाड़ी को रोककर तलाशी ली। वाहन में प्लास्टिक के 15 कंटेनरों में 545 किलोग्राम पनीर रखा हुआ था।

    झुंझुनू और नारनौल में बिक्री की थी तैयारी

    पुलिस पूछताछ में वाहन चालक आदिल खान (25) और उसके साथी मुनव्वर (20), दोनों निवासी ग्राम जरौली, तहसील तिजारा ने बताया कि पनीर को झुंझुनू और नारनौल क्षेत्र में 180 से 200 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

    नमूने लेकर कराया नष्ट

    सूचना मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में पनीर संदिग्ध, दुर्गंधयुक्त और अशुद्ध पाया गया।

    खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत पनीर के नमूने जांच के लिए लिए गए। इसके बाद शेष 545 किलोग्राम सामग्री को जेसीबी की सहायता से गड्ढा खोदकर मौके पर ही नष्ट कराया गया।

    अधिकारियों की रही मौजूदगी

    कार्रवाई के दौरान आरपीएस नेहा, थाना प्रभारी बनवारी लाल, महिपाल तथा सुभाष यादव सहित पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here