More
    Homeबिजनेसईरान-इजरायल सीजफायर का जादू: बाजार खुलते ही 800 अंक उछला सेंसेक्स, रुपया...

    ईरान-इजरायल सीजफायर का जादू: बाजार खुलते ही 800 अंक उछला सेंसेक्स, रुपया मजबूत और क्रूड ऑयल धड़ाम

    Stock Market Opening Bell: आज बाजार की शुरुआत देखने को मिली. ये तेजी ईरान-इजराइल सीजफायर की खबर के बाद देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 802 अंकों की तेजी के साथ 82,695 के लेवल पर था, वहीं निफ्टी 230 अंक उछलकर 25,196 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में 20 में तेजी और 10 में गिरावट देखने को मिली. इसके अलावा निफ्टी के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिली.

    Devyani International

    आज, के शुरुआती कारोबार में Devyani International के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. इस दौरान कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही. दरअसल कंपनी ने बताया कि वो Sky Gate Hospitality में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रही है. अभी कंपनी के पास 80.72 फीसदी हिस्सेदारी है, जिसे बढ़ाकर लगभग 86.13 फीसदी किया जाएगा. इसके लिए कंपनी 106.25 करोड़ रुपये का निवेश करेगी. जिसका असर इसके स्टॉक पर देखने को मिला.

    रुपया मजबूत खुला, तेल के दाम भी गिरे

    मंगलवार को रुपये की शुरुआत जबरदस्त रही. ईरान और इज़राइल के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद रुपया डॉलर के मुकाबले 86.11 पर खुला, जबकि सोमवार को यह 86.75 पर बंद हुआ था. यानी रुपये में अच्छी मजबूती देखी गई.

    कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जोरदार गिरावट आई है. WTI क्रूड ऑयल का भाव 3 फीसदी से ज्यादा गिरकर 66.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया.

    निफ्टी के टॉप-5 गेनर

    शेयर का नामखुलने का भावहाईलोपिछला बंदकरंट भाव% बदलाव
    अडानी पोर्ट्स (ADANIPORTS)₹1,395.10₹1,418.70₹1,391.00₹1,354.80₹1,411.20+4.16%
    श्रीराम फाइनेंस (SHRIRAMFIN)₹674.00₹680.80₹674.00₹661.65₹680.35+2.83%
    महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M)₹3,155.10₹3,209.00₹3,155.10₹3,135.00₹3,208.00+2.33%
    अल्ट्राटेक सीमेंट (ULTRACEMCO)₹11,559.00₹11,715.00₹11,514.00₹11,449.00₹11,706.00+2.24%
    जियो फाइनेंशियल (JIOFIN)₹298.00₹300.45₹297.10₹293.15₹299.30+2.10%

    सोर्स-NSE, समय-9:22 AM

    निफ्टी के टॉप लूजर ( महज 3 शेयर फिसले )

    शेयर का नामओपेनिंग प्राइसहाईलोपिछला बंदकरंट भाव% बदलाव
    एनटीपीसी (NTPC)₹331.00₹331.00₹322.05₹332.60₹323.25–2.81%
    ओएनजीसी (ONGC)₹247.50₹248.00₹245.10₹251.38₹245.31–2.41%
    बीईएल (BEL)₹426.40₹426.50₹417.05₹420.90₹419.65–0.30%

    सोर्स-NSE, समय-9:22 AM

    सेंसेक्स के शेयरों का हाल

    एशियाई बाजारों में जोरदार रैली (सुबह के 9 बजे तक)

    • गिफ्ट निफ्टी शुरुआती कारोबार में 253 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था.
    • निक्केई में 396 अंकों की मजबूती रही थी.
    • हैंग सेंग में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली.
    • ताइवान के बाजार में 384 अंकों की बड़ी तेजी देखने को मिली.
    • कोरियाई बाजार कोस्पी में 2.76 फीसदी की तेजी रही.
    • सिंगापुर के बाजार में 0.45 फीसदी की तेजी रही थी.

    कल बाजार में देखी गई बिकवाली

    सोमवार के बाजार में बिकवाली देखने को मिली थी. सेंसेक्स 511 अंक गिरकर 81,897 के स्तर पर बंद हुआ था वहीं, निफ्टी में भी 141 अंक की गिरावट के साथ 24,972 पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 9 में तेजी और 21 में गिरावट देखने को मिली थी। HCL टेक, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर्स 2.3% तक गिरे थे। ट्रेंट और BEL में 3.4% की तेजी नजर आई थी। इसके अलावा निफ्टी के 50 में से 35 शेयर्स फिसलकर बंद हुए थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here