भारत विकास परिषद की पहल से महिला आत्मनिर्भरता को मिलेगा नया आधार, सिलाई-कटाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण शुरू
कठूमर। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भारत विकास परिषद शाखा खेरली (अलवर) ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला कौशल एवं स्वावलंबन सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया। प्रशिक्षण केंद्र के माध्यम से महिलाओं को सिलाई-कटाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, वंदे मातरम् तथा भारत माता पूजन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि उप तहसीलदार मनीष आर्य ने महिला सशक्तिकरण के लिए इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष चंद्र प्रकाश गोयल, शाखा सचिव बनवारी लाल शर्मा, संरक्षक कमलेश कुमार शर्मा, संपर्क गतिविधि संयोजक गिर्राज सिंह राघव, सेवा गतिविधि संयोजक भगवान सहाय गर्ग, श्यामबाबू अवस्थी एवं संस्कार गतिविधि संयोजक महेंद्र कुमार जैन सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नई सिलाई मशीनों के साथ हुआ शुभारंभ
महिला सहभागिता गतिविधि की सदस्य ऊषा गोयल, अनीता मित्तल, रेखा बंसल, सरोज तथा संयोजिका स्वदेश चौधरी ने नई सिलाई मशीनों का फीता काटकर प्रशिक्षण केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया।
संयोजिका स्वदेश चौधरी ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य महिलाओं को सिलाई-कटाई का व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।
महिलाओं को दिया व्यावहारिक प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान स्वदेश चौधरी, ऊषा गोयल, अनीता मित्तल, रेखा बंसल एवं सरोज ने महिलाओं को कपड़ों की कटिंग और सिलाई का प्रारंभिक व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। प्रशिक्षण में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पदाधिकारियों का किया सम्मान
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का महेंद्र कुमार जैन, राम कुमार अग्रवाल, गौरव अग्रवाल तथा महेश चंद्र गुप्ता ने परिषद का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


