More
    Homeदेशसरकारी बस ड्राइवर के घर छापा, करोड़ों की नकदी और 15 किलो...

    सरकारी बस ड्राइवर के घर छापा, करोड़ों की नकदी और 15 किलो सोना जब्त; बंगाल में हड़कंप

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में मोहम्मदबाजार इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक सरकारी बस चालक के ठिकाने पर छापेमारी कर करोड़ों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोना बरामद किया है।

    बस चालक के ठिकाने पर देर रात पुलिस का छापा

    पुलिस की टीम ने मोहम्मदबाजार के देउचा क्षेत्र में मिनार मंडल नामक सरकारी बस चालक के आवास को घेरकर अचानक तलाशी अभियान प्रारंभ किया। देर रात शुरू हुई यह कार्रवाई बुधवार सुबह तक अनवरत जारी रही। सूत्रों के अनुसार, घर के कोने-कोने में नोटों के बंडल छिपाकर रखे गए थे।

    15 किलो सोना और करोड़ों की नकदी बरामद

    विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने इस छापेमारी का उल्लेख करते हुए बताया कि अभियुक्त के मकान से लगभग 15 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। इसके अतिरिक्त, बरामद नकद राशि इतनी अधिक थी कि उसकी गिनती के लिए पुलिस प्रशासन को पांच नोट गिनने वाली मशीनें मंगवानी पड़ीं। जब्त रकम और बहुमूल्य सामग्री को सुरक्षित ले जाने के लिए बड़े-बड़े ट्रंक (बक्से) मंगाए गए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here