More
    Homeदेशराहुल का केंद्र पर वार, PM मोदी पेपर लीक को...

    राहुल का केंद्र पर वार, PM मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते

    नई दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को यूजीसी नीट यूजी परीक्षा में कथित पेपर लीक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने यूजीसी-नेट और नीट-यूजी की परीक्षाओं में कथित पेपर लीक के मुद्दे को लेकर सरकार पर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पेपर लीक को रोक नहीं पा रहे या फिर रोकना नहीं चाहते। उन्होंने यह दावा भी किया कि शिक्षण संस्थाओं पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके मातृत्व संगठन से जुड़े लोगों ने कब्जा कर लिया है और जब तक इस स्थिति को बदला नहीं जाता तब तक पेपर लीक होना बंद नहीं होंगे। विपक्ष संसद के आगामी सत्र में इस मुद्दे को उठाएगा।

    कोई न कोई जिम्मेदार है, उन्हे पकड़ा जाना चाहिए

    राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश में हुए ‘व्यापम’ घोटाले को पूरे देश में फैलाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस नेता ने कहा, “मामले की जांच की जा रही है…कोई न कोई जिम्मेदार है। उन्हे पकड़ा जाना चाहिए।” मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ को लेकर उपजे विवाद के बीच, शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित यूजीसी-नेट परीक्षा रद्द करने का बुधवार को आदेश दिया और मामले को गहन जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here