More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशभोपाल में बनेगा वंदे भारत ट्रेनों का बड़ा सेंटर, एक साथ खड़ी...

    भोपाल में बनेगा वंदे भारत ट्रेनों का बड़ा सेंटर, एक साथ खड़ी हो सकेंगी छह ट्रेनें

    भोपाल। वंदे भारत एक्सप्रेस देश की आधुनिक ट्रेनों में शामिल है और सुविधाओं के लिहाज से यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय है। आम ट्रेनों की तुलना में किराया अधिक होने के बावजूद इन ट्रेनों में सफर करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है और मध्य प्रदेश से भी कई वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। इसी कड़ी में शहर के निशातपुरा में वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो का काम शुरू हो गया है, जिससे भोपाल में इनके रखरखाव की बड़ी सुविधा विकसित होने जा रही है।

    146 करोड़ की लागत और सितंबर 2027 का लक्ष्य

    राजधानी भोपाल के निशातपुरा स्थित कोच फैक्ट्री परिसर में वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। पहले चरण में 146 करोड़ रुपये की लागत से यह कार्य किया जा रहा है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया के अनुसार, सितंबर 2027 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    छह मेंटेनेंस लाइनें और रखरखाव की सुविधा

    डिपो में छह मेंटेनेंस लाइनें बनाई जा रही हैं, जिससे यहां एक साथ छह वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें खड़ी हो सकेंगी। मेंटेनेंस डिपो तैयार होने के बाद इन ट्रेनों का मध्यम और लंबे समय का रखरखाव भी भोपाल में ही हो सकेगा, जो फिलहाल चेन्नई डिपो में होता है। रेल अधिकारियों के मुताबिक, निशातपुरा डिपो में एलएचबी कोच वाली ट्रेनों के लिए भी दो पिट लाइनें बनाने का प्रस्ताव है।

    निरीक्षण और साज-सज्जा का काम होगा आसान

    डिपो के शुरू होने से भोपाल मंडल में चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का आवधिक निरीक्षण और रखरखाव यहीं संभव हो सकेगा। वर्तमान में रानी कमलापति स्थित डिपो में केवल साप्ताहिक निरीक्षण ही किया जाता है और दीर्घकालिक रखरखाव की पूरी व्यवस्था उपलब्ध नहीं है। नई सुविधा बनने से रखरखाव की क्षमता बढ़ेगी तथा निशातपुरा डिपो में ट्रेनों की मरम्मत के साथ साज-सज्जा का कार्य भी किया जा सकेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here