More
    Homeराजस्थानजयपुरCJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप, सलमान बोला- मारपीट में हाथ टूटा

    CJP कार्यकर्ता पर हमले का आरोप, सलमान बोला- मारपीट में हाथ टूटा

    जयपुर: राजधानी के समीपवर्ती बगरू क्षेत्र अंतर्गत रामपुरा-कंवरपुरा गांव में शिक्षा व्यवस्था की बदहाली उजागर करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं पर भीड़ द्वारा किए गए बर्बर हमले का मामला गरमा गया है। जर्जर और गौशाला में संचालित हो रहे सरकारी स्कूल की जमीनी हकीकत दिखाने गई टीम के साथ न केवल मारपीट की गई, बल्कि महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी बदसलूकी और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई।

    कीचड़ में घसीटकर पीटा, शरीर पर मिले चोटों के निशान

    पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सीजेपी कार्यकर्ता सलमान ने घटना की आपबीती साझा करते हुए बताया कि वे महज बदहाल स्कूल की तस्वीरें और बच्चों के शिक्षा के अधिकार का मुद्दा उठाने पहुंचे थे। इसी दौरान उग्र हुई भीड़ ने उन पर अचानक हमला कर दिया। बदमाशों ने उन्हें कीचड़ में घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा, जिससे उनके शरीर और हाथों पर गंभीर चोटों के निशान व खून के धब्बे आ गए।

    'पाकिस्तानी' व 'आतंकवादी' कहकर की गई बदसूकी

    पीड़ित कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उन पर अनर्गल और देश विरोधी होने के आरोप मढ़े। उन्हें 'पाकिस्तानी', 'आतंकवादी' और 'नक्सली' जैसे शब्दों से प्रताड़ित किया गया। सीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने भी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उपद्रवियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, कपड़े गंदे करने के लिए उन पर मिट्टी उछाली और बेहद अपमानजनक व्यवहार किया।

    वाहनों के शीशे तोड़े, सह-संयोजक आशुतोष रांका ने जताई कड़ी आपत्ति

    हिंसा के दौरान असामाजिक तत्वों ने सीजेपी टीम के वाहनों को निशाना बनाते हुए उनके आगे और पीछे के शीशे पूरी तरह चकनाचूर कर दिए, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। घटना पर आक्रोश व्यक्त करते हुए पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पर लिखा कि पीड़ित सलमान बी.टेक (कंप्यूटर साइंस) ग्रेजुएट हैं, जो केवल यह जानकर हैरान थे कि एक सरकारी स्कूल तबेले या गाय के शेल्टर में चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ताधारी दल देश के गरीब बच्चों को अशिक्षित रखना चाहता है और अब जनता इस मंशा को समझ चुकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here