More
    Homeखेलएशिया कप विजेता भारत: पाकिस्तान पर 5 विकेट की शानदार जीत

    एशिया कप विजेता भारत: पाकिस्तान पर 5 विकेट की शानदार जीत

    दुबई: एशिया कप के रोमांचक फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से पराजित कर दिया। भारत ने   नवमी बार एशिया कप जीत लिया। रविवार को 147 रन का टारगेट भारतीय टीम ने 20वें ओवर की चौथी बॉल पर हासिल कर लिया। रिंकू सिंह ने चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 69 रन बनाकर नाबाद लौटे।
    दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 146 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए। पाकिस्तान से साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।
    पाकिस्तान ने अच्छी शुरुआत की। साहिबजादा फरहान ने बेहतरीन अर्धशतक जड़ा। पहले 10 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बने। इसके बाद मैच पलटा। पाकिस्तान 33 रन पर 9 विकेट गंवा दिए। कुलदीप यादव ने 4 विकेट झटके। पाकिस्तान की टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 136 रन बनाकर आउट हो गई। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 57 रन बनाए। फखर जमान ने 46 रन बनाए। सैम अयूब ने 14 रन बनाए। मोहम्मद हारिस 0, सलमान आगा ने 8, हुसैन तलत 1 और मोहम्मद नवाज 6 रन बनाकर आउट हुए। शाहीन अफरीदी और फहीम अशरफ खाता नहीं खोल पाए। हारिस रऊफ 6 रन बनाकर आउट। अबरार अहमद 1 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए कुलदीप यादव ने 4 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट लिए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here