More
    Homeराज्ययूपीप्रयागराज की दलित किशोरी को केरल ले जाकर आतंकी बनाने का प्रयास

    प्रयागराज की दलित किशोरी को केरल ले जाकर आतंकी बनाने का प्रयास

    प्रयागराज : संगमनगरी प्रयागराज में ‘केरला फाइल्स’ से मिलती-जुलती एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर युवतियों का ब्रेनवॉश कर उनको मतांतरण के लिए प्रेरित करने और आतंकी गतिविधियों में शामिल होने के लिए प्रलोभन दिया जाता है। गंगानगर के फूलपुर में रहने वाली एक अनुसूचित जाति कि किशोरी को केरल में ले जाकर मतांतरण कराने और जिहादी बनाने की कोशिश का मामला सामने आया है।

    मामले में फूलपुर पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए तिलहट गांव की दरकशा बानो, उसके सहयोगी कैफ को गिरफ्तार किया है। मुकदमा में धमकी, अपहरण, जातिसूचक गालियां देने की धाराएं शामिल की गई हैं।

    शुरुआती छानबीन में पता चला है कि दरकशा बानो का एक बड़ा संगठन है, जो गरीब परिवार की लड़कियों को पैसे का प्रलोभन देती है। इसके बाद उनका ब्रेनवाश करके मतांतरण कराती है। वह देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले संगठन के लिए काम करती है।

    अनुसूचित जाति की किशोरी के परिवार का आरोप है कि उसे भी पैसे का लालच दिया गया था। इसके बाद कैफ प्रयागराज जंक्शन तक बाइक से ले गया और रास्ते में अश्लील हरकत की। इसके बाद दरकशा पहले लड़की को लेकर पहले दिल्ली और फिर वहां से केरल पहुंची। वहां कुछ संदिग्ध लोगों से मिलवाया गया।

    इसके बाद मतांतरण करवाकर जिहाद के लिए दबाव बनाया। तब वह घबरा गई और वहां से भाग निकली। स्टेशन पर पहुंचने पर पुलिसकर्मियों ने उसकी हालत देख पूछताछ की तो घटनाक्रम का पता चला। तब प्रयागराज पुलिस को सूचना दी गई।

    हालांकि अभी यह साफ नहीं हुआ है कि दरकशा कितने लड़कियों के साथ ऐसा कर चुकी है। डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुणावत का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। मुकदमे में वांछित अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी होने पर नए तथ्य सामने आ सकते हैं।

    पुलिस उपायुक्त गंगानगर कुलदीप गुनावत ने बताया कि इस मामले में आतंकी कनेक्शन की जांच भी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां अब इस प्रकरण में आतंकी एंगल की भी जांच कर रही हैं। जिन नंबरों से किशोरी के परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई और जिस नेटवर्क से लड़की को दिल्ली के त्रिनगर कैंप तक पहुंचाया गया उन सब पर खुफिया विभाग की नजर है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। मोबाइल डिवाइसेज, कॉल रिकॉर्ड्स और सोशल मीडिया चैट्स की डिजिटल फोरेंसिक जांच शुरू की गई है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here