More
    Homeराज्यराजस्थानलोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से पहले कांग्रेस व भाजपा दोनों ही...

    लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम से पहले कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दलों की एक ही बात, देश में बनेगी हमारी सरकार

    अलवर. लोकसभा चुनाव के परिणाम की अंतिम घडी आ चुकी है। मतगणना 4 जून सुबह आठ बजे शुरू होगी। कांग्रेस व भाजपा दोनों ही दल देश में अपनी अपनी सरकार बनने के दावे कर रहे हैं। प्रदेश में भाजपा सभी 25 सीटें जीतने की बात कह रही है, वहीं कांग्रेस इस बार राजस्थान में भाजपा से ज्यादा सीटों पर जीत मिलने का दावा कर रही है। विभिन्न एजेन्सियों के एक्जिट पोल को लेकर भी कांग्रेस व भाजपा नेताओं की राय अलग अलग है।

    लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार को होगी। कांग्रेस व भाजपा मतगणना की तैयारियों में जुटी हैं। मतगणना से पूर्व कांग्रेस की ओर से राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने अलवर में कांग्रेस की जीत के साथ ही प्रदेश में भाजपा से ज्यादा सीटों पर कांग्रेस को जीत मिलने का दावा किया है, वहीं भाजपा की ओर से पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल ने राजस्थान में पुनः भाजपा की ओर से सभी 25 सीटों पर जीत दर्ज करा क्लीन स्विप का दावा किया है। उन्होंने अलवर में भाजपा प्रत्याशी भूपेन्द्र यादव की दो लाख से ज्यादा वोटों से जीत का दावा किया है। पूर्व विधायक सिंघल ने कहा कि नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगें। इस बार भी लोकसभा चुनाव में देश की जनता ने नरेन्द्र मोदी और भाजपा पर भरोसा जताया है।

    एक्जिट पोल से कर रहे मोदी के लिए माहौल तैयार

    राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर पिछले विभिन्न एजेंसियों की ओर से जारी एक्जिट पोल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए माहौल तैयार करने का प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि एक्जिट पोल से ऐसा माहौल बना दिया जाए, जिससे चुनाव परिणाम में गडबडी कर नतीजे अपने पक्ष में कर सके। उन्होंने कहा कि पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि सभी एजेन्सियों के एक्जिट पोल एक जैसे रहे हो। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इस बार चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी का मानसिक संतुलन गडबडा गया है, तभी प्रचार के दौरान अर्नगल बातें कहते रहे।

    मोदी की गारंटी पर दिया लोगों ने वोट

    पूर्व विधायक सिंघल ने कहा कि इस बार देश में लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री मोदी की ​गारंटी पर लडा गया हैं। इस बार लोगों ने भाजपा के अलावा अन्य किसी पार्टी को स्वीकार नहीं किया हैं। इस बार देश में एनडीए की 400 पार के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार बनाएंगे।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here