शैक्षणिक सत्र 2026-27 में करिकुलम बदलाव: CBSE ने जारी किया नया सिलेबस
भोपाल। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नया पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। बोर्ड ने सिलेबस को दो भागों में विभाजित किया है—पार्ट 1 में कक्षा 9वीं और 10वीं, जबकि पार्ट 2 में कक्षा 11वीं और 12वीं को शामिल किया गया है। छात्र CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विषयवार सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।
नए सिलेबस में लैंग्वेज, ऑप्शनल सब्जेक्ट्स, एकेडमिक इलेक्टिव और इंटरनल असेसमेंट से जुड़े विषयों को शामिल किया गया है। बोर्ड ने इस वर्ष कक्षा 9वीं में नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क 2023 के तहत स्टडी स्कीम लागू की है। इसमें काबिलियत आधारित शिक्षा, एक्सपीरियंशियल लर्निंग, लर्निंग में फ्लेक्सिबिलिटी और समग्र विकास पर विशेष जोर दिया गया है।
CBSE ने स्कूलों और शिक्षकों को नए बदलावों की जानकारी देने के लिए विशेष वेबीनार का आयोजन भी किया है, जिसकी शुरुआत दोपहर 3 बजे से की जा रही है।
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिया है कि वे पूरा करिकुलम डाउनलोड कर शिक्षकों और छात्रों के साथ साझा करें। साथ ही नए बदलावों को लागू करने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। स्कूलों से यह भी कहा गया है कि वे पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग के माध्यम से अभिभावकों और छात्रों को इन बदलावों की जानकारी दें, ताकि नए सिलेबस को बेहतर तरीके से समझा जा सके।
CBSE ने कक्षा 3 से 8वीं तक के छात्रों के लिए भी नई पहल की है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत अब इन कक्षाओं में कंप्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा।
इसके लिए एक नया करिकुलम फ्रेमवर्क भी लॉन्च किया गया है और स्कूलों को इसे लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
- सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Academic” पोर्टल पर क्लिक करें।
- “Curriculum 2026-27” लिंक पर जाएं।
- विषयवार सिलेबस को देखें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के लिए इसे सेव करके रखें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


