More
    Homeराजस्थानजयपुरजनगणना कार्मिक अंजू वर्मा निलंबित, कार्य में शिथिलता बरतने वालों को चेतावनी

    जनगणना कार्मिक अंजू वर्मा निलंबित, कार्य में शिथिलता बरतने वालों को चेतावनी

    जयपुर। जनगणना 2027 कार्य को गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देशों की अवहेलना करने पर जिला प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गई है। जनगणना कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के मामले में मंगलवार को एक जनगणना कार्मिक को निलंबित किया गया है।

    प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री संदेश नायक के आदेशानुसार जनगणना कार्य हेतु नियुक्त प्रगणक सुश्री अंजू वर्मा, अध्यापिका लेवल-2 अंग्रेजी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेहरा, जोबनेर को प्रधानाचार्य द्वारा कार्यमुक्त किए जाने के उपरांत भी चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार जोबनेर द्वारा आवंटित एचएलबी संख्या 0152 का कार्य प्रारंभ नहीं किया गया। जनगणना जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य के प्रति अकर्मण्यता, लापरवाही तथा संबंधित प्राधिकृत अधिकारियों के आदेशों की जानबूझकर अवहेलना किए जाने को गंभीरता से लेते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से  निलंबित किया गया है। 

    निलंबन अवधि के दौरान संबंधित कार्मिक का मुख्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, जोबनेर निर्धारित किया गया है।

    जिला कलक्टर ने सभी जनगणना कार्मिकों को निर्देशित किया है कि वे सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गंभीरता के साथ निर्वहन सुनिश्चित करें, ताकि जनगणना जैसे देशहित के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराया जा सके।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here