More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त...

    CG Budget 2026: 24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट, वित्त मंत्री बोले- ज्ञान, गति के बाद इस बार भी नई थीम के साथ आएगा बजट

    CG Budget 2026: 23 फरवरी से छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने जा रहा है. वित्त मंत्री ओपी चौधरी 24 फरवरी को सदन के पटल पर अपनी सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे. वहीं आगामी बजट सत्र को लेकर मंत्री ओपी ने बताया कि इस बार बजट नई थीम और नए विजन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा. यह बजट महिलाओं, युवाओं और किसानों को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.

    24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बजट की रणनीति 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप तैयार की गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को ध्यान में रखते हुए विकसित छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम होगा. 2047 के लॉन्ग टर्म प्लान और शॉर्ट टर्म प्लानिंग के तहत बजट में स्पष्ट रोडमैप देखने को मिलेगा.

    उन्होंने आगे कहा कि पहला बजट ज्ञान पर आधारित था, दूसरा बजट गति पर निर्धारित था. अब तीसरा बजट नई थीम पर आधारित होगा.

    कांग्रेस आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करती रहेगी – ओपी चौधरी

    इसके अलावा उन्होंने बजट को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूर्व में राजीव गांधी योजना के तहत चार किस्तों में राशि दी जाती थी, जबकि भाजपा सरकार हर साल उससे अधिक राशि दे रही है.

    उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पांच वर्षों में जितनी राशि नहीं दे पाई, उससे अधिक उनकी सरकार दे रही है. हर वर्ष 8000 करोड़ रुपए माता-बहनों के खातों में ट्रांसफर किए जा रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहा है. सरकार विकास कार्यों पर केंद्रित है, जो विपक्ष को स्वीकार नहीं हो रहा.

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here