More
    Homeदुनियाबांग्लादेश में सियासी कार्यक्रम के दौरान बवाल, समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत

    बांग्लादेश में सियासी कार्यक्रम के दौरान बवाल, समर्थकों के बीच हुई भिड़ंत

    लंदन। ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सोमवार रात बांग्लादेशी नेता नाहिद इस्लाम के सम्मान में आयोजित एक स्वागत समारोह के दौरान भारी हंगामा और हिंसक झड़प हो गई। इस दौरान बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी अवामी लीग और नेशनल सिटिजन पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। विवाद उस समय भड़का जब अवामी लीग के समर्थकों ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंच रहे अतिथियों और लोगों पर अंडे तथा पानी की बोतलें फेंकनी शुरू कर दीं। इसके तुरंत बाद दोनों पक्षों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

    पुलिस ने लाठीचार्ज कर स्थिति को संभाला

    सड़क पर बढ़ रहे तनाव और हिंसक संघर्ष को नियंत्रित करने के लिए स्थानीय पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने और हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस हिंसक झड़प के दौरान चार से पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। यह पूरी घटना पूर्वी लंदन के रोमफोर्ड क्षेत्र में स्थित मेफेयर हॉल के बाहर घटित हुई, जहां कार्यक्रम के लिए लोग एकत्र हुए थे।

    ब्रिटिश-बांग्लादेशी समुदाय ने किया था आयोजन

    उल्लेखनीय है कि यह स्वागत कार्यक्रम ब्रिटेन में रह रहे ब्रिटिश-बांग्लादेशी समुदाय द्वारा बांग्लादेश के सांसद नाहिद इस्लाम के सम्मान में आयोजित किया गया था। नाहिद इस्लाम बांग्लादेश की ढाका-11 संसदीय सीट से निर्वाचित सांसद हैं। कार्यक्रम के बाहर हुए इस राजनीतिक टकराव के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here