More
    Homeराज्यपंजाबदोसांझ कलां में देर रात बवाल, दिलजीत का घर समझ पड़ोसी की...

    दोसांझ कलां में देर रात बवाल, दिलजीत का घर समझ पड़ोसी की दीवार पर लिखे नारे

    जालंधर। पंजाब के जालंधर स्थित दोसांझ कलां गांव में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां कुछ अज्ञात लोगों ने मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के घर की दीवार समझकर उनके पड़ोसी के घर की दीवार पर स्प्रे से खालिस्तानी नारे लिख दिए। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    पड़ोसी की नींद खुलने पर भागे आरोपी

    पड़ोसी मुख्तियार के अनुसार, बुधवार देर रात करीब डेढ़ बजे 4 से 5 लोगों ने मुंह ढककर इस हरकत को अंजाम दिया। स्प्रे की तेज गंध आने पर जब उनकी नींद खुली और उन्होंने बाहर आकर उन लोगों को डांटा, तो वे मौके से फरार हो गए। सुबह जब उन्होंने दीवार को देखा, तो पाया कि उस पर 'खालिस्तान' से जुड़े नारे लिखे हुए हैं और सबसे नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम भी दर्ज है। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि आरोपियों को यह गलतफहमी थी कि यह घर दिलजीत दोसांझ का ही है। इस घटना से दीवार खराब होने के कारण पीड़ित को करीब 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

    पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

    घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। उल्लेखनीय है कि दिलजीत दोसांझ का चर्चित 'रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026' आगामी 1 नवंबर से दिल्ली-एनसीआर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होने जा रहा है, जिसके तहत देश के कई प्रमुख शहरों में उनके कॉन्सर्ट प्रस्तावित हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here